चीन में मूजिगे तूफान ने दस्तक दी

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनएमसी) ने कहा कि मूजिगे चीन में इस साल आया अब तक का 22वां तूफान है, जो रविवार सुबह पांच बजे गुआंगडोंग प्रांत के समुद्र तटीय शहर झानजियांग से करीब 205 किलोमीटर दूर था।

मूजिगे की वजह से गुआंगडोंग और गुआंग्क्सी के तटीय क्षेत्रों में सोमवार तक मूसलाधार बारिश होने की आशंका है।

चीन के तूफान के लिए चेतावनी का स्तर पहले ही बढ़ाते हुए लाल स्तर का कर दिया था, जो खतरे की दृष्टि से सबसे ऊपरी स्तर की चेतावनी है।

तूफान संबंधी लाल स्तर की चेतावनी जारी होने के बाद गुआंगडोंग में मछली पकड़ने वाली 38,900 नौकाएं बंदरगाह या पास के आश्रय स्थलों पर लौट आई हैं। 10,000 से ज्यादा मछुआरे किनारों पर लौट आए हैं।

गुआंगडोंग प्रांतीय सरकार ने सभी तरह की समुद्री यात्राएं और समुद्री गतिविधियां स्थगित करने के आदेश दिए हैं।

मौसम विभाग ने शनिवार को चेतावनी का स्तर बढ़ाते हुए इसे पीले स्तर का कर दिया था। इससे पहले यहां नीले स्तर की चेतावनी जारी थी, जो खतरे की दृष्टि से सबसे निचले स्तर की चेतावनी है।

गौरतलब है कि चीन में चार स्तरीय मौसम चेतावनी प्रणाली है, जिसे चार रंगों-लाल, नारंगी, पीले और नीले से निर्धारित किया गया है। सर्वाधिक जोखिम वाली स्थिति के लिए लाल और उसके बाद इसकी तीव्रता के अनुसार क्रमश: नारंगी, पीले और नीले रंग के स्तर की चेतावनी जारी की जाती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493