जियांगशु प्रांत के यांगझोंग में तान दुनहुई (39) पर फर्जी तरीके से साल 2013 में एक मोबाइल संदेश के माध्यम से एक कॉरपोरेट खाते से एक बैंक खाते में 50 लाख युआन (7,73,500 डॉलर) स्थानांतरित करने का आरोप है।
लोक सुरक्षा मामलों के मंत्रालय ने कहा कि तान को हुनान प्रांत के लौदी से यांगझोंग लाया गया, जहां उसने स्थानीय पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया।
मंत्रालय ने रविवार को 10 वांछितों की सूची जारी की थी और इनके बारे में सूचना देकर गिरफ्तार करवाने वाले को 50 हजार युआन का पुरस्कार देने की पेशकश की थी।
dharmpath.com dharmpath