प्राकृतिक अभ्यारण्य प्रशासन ने सोमवार को कहा कि अक्टूबर मध्य से 128 सारस पलायन कर येलो रीवर डेल्टा राष्ट्रीय प्राकृतिक अभ्यारण्य पहुंचे हैं, जो 1992 में इसकी स्थापना के बाद से अब तक सर्वाधिक संख्या है। पिछले एक दशक में अभ्यारण्य पहुंचने वाले सारसों की संख्या में इजाफा हुआ है, जबकि 2002 में यह संख्या 36 ही थी।
प्रशासनिक ब्यूरो ने सारसों की आबादी में वृद्धि का कारण पर्यावरण में सुधार और अभ्यारण्य में संरक्षण कार्य को बताया है। प्राकृतिक संरक्षण अंतर्राष्ट्रीय संघ ने विशेष प्रजाति के इन सारसों को चीन की उच्च प्राथमिकता संरक्षण सूची में शामिल किया है।
dharmpath.com dharmpath