जम्मू, 23 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू क्षेत्र के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की कोशिश नाकाम करने के दौरान एक जवान शहीद हो गया।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां कहा, “सतर्क सैनिकों को राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भारत की तरफ आज (सोमवार) कुछ संदिग्ध गतिविधियां दिखीं, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेरेबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान घुसपैठ कर रहे आतंवादियों के साथ उनकी मुठभेड़ शुरू हो गई।”
उन्होंने कहा, “मुठभेड़ के दौरान एक जवान शहीद हो गया।”
उल्लेखनीय है कि 740 किलोमीटर लंबी नियंत्रण रेखा राज्य को भारत के हिस्सेवाले कश्मीर व पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर में विभाजित करती है।
dharmpath.com dharmpath