चीन में लू को लेकर पीला अलर्ट जारी

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनएमसी) ने कहा कि उत्तरी चीन के दक्षिणी हिस्से, मध्य प्रांतों और दक्षिण चीन के बड़े हिस्सों में बुधवार दोपहर को तापमान 35 से अधिक हो सकता है।

फुजियान, हेबेई, हेनान, हुनान, जियांग्शी, शानक्शी, झेजियांग प्रांतों में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

चीन में चार स्तरीय मौसम चेतावनी प्रणाली है। इसमें सर्वाधिक खराब मौसम के लिए लाल, उससे बेहतर के लिए नारंगी, फिर पीला और सबसे निम्न स्तर के लिए नीले रंग की चेतावनी प्रणाली है।

केंद्र ने सभी लोगों खासकर वृद्ध, बच्चों और कमजोर लोगों को दोपहर के वक्त बाहर न निकलने की सलाह दी है।

साथ ही स्थानीय अधिकारियों से अत्यधिक एयर कंडीशनर के प्रयोग से लगने वाली आग की घटनाओं के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी है।

एनएमसी ने देश के पूर्वोत्तर, पूर्वी और पश्चिमोत्तर हिस्सों में बुधवार से गुरुवार के बीच तूफान की चेतावनी भी दी है। इस संबंध में नीला अलर्ट जारी किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493