मुंबई, 22 जून (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेत्री निकिता दत्ता ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कहा कि वह पिछले कई सालों से योग कर रही हैं, लेकिन योग से उनका संबंध कुछ हटकर है।
निकिता ने एक बयान में कहा, “फिटनेस का मतलब किसी दूसरे से बेहतर होना नहीं बल्कि आप जो हैं, उससे बेहतर होने से है।”
वह इस वक्त धारावाहिक ‘एक दूजे के वास्ते’ में सुमन का किरदार निभाती नजर आ रही हैं।
उन्होंने कहा, “योग से मेरा रिश्ता अलग तरह का है। योग के बारे में सबसे अच्छी चीज यह है कि यह सिर्फ वजन नहीं घटाता बल्कि स्वयं में फिट रहने पर भी जोर देता है।”
‘एक दूजे के वास्ते’ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है।
dharmpath.com dharmpath