चीन में विद्युत खपत में वृद्धि

राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासन (एनईए) द्वारा मंगलवार को जारी किए गए आकंड़ों के मुताबिक, अगस्त में विद्युत खपत सालाना आधार पर 1.9 प्रतिशत बढ़कर 512.4 अरब किलोवाट प्रतिघंटा रही है। इसमें जुलाई में 1.3 प्रतिशत की गिरावट और जून में 1.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

2015 के शुरुआती आठ महीनों में कुल विद्युत खपत एक प्रतिशत बढ़कर 3680 अरब किलोवाट रही है। जुलाई में विद्युत खपत में गिरावट से पहले अप्रैल से जून तक विद्युत खपत में हल्की वृद्धि दर्ज हुई। हालांकि, इस दौरान वृद्धि दर कम रही लेकिन अप्रैल से जून के दौरान इसमें क्रमिक सुधार देखा गया।

एनईए के मुताबिक, अगस्त में प्राथमिक उद्योगों में विद्युत खपत में 2.3 प्रतिशत की तेजी रही, जबकि द्वितीय उद्योगों में इसमें 0.7 प्रतिशत की बढ़त रही। साल 2015 की पहली और दूसरी तिमाही में चीन की आर्थिक विकास दर 7 प्रतिशत रही, जो 2009 के बाद तिमाही आधार पर सबसे कमजोर वृद्धि दर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493