चीन में विशेषज्ञों ने बेहतर डाटा सुरक्षा की जरूरत बताई

चीन के दक्षिण-पश्चिम प्रांत गुइझो की राजधानी गुइयांग में आयोजित किए गए ‘चीन बिग डाटा इंडस्ट्री समिट और चीन ई-कॉमर्स इनोवेशन एंड डेवलपमेंट समिट’ में बिग डाटा एक ज्वलंत मुद्दा था। बिग डाटा विशाल मात्रा में डिजिटल आंकड़ों को कहते हैं, जिसका विश्लेषण कर रुझानों को समझा जा सकता है। सम्मेलन में विशेषज्ञों न डाटा सुरक्षा पर विशेष बल दिया।

चीन की प्रमुख इंटरनेट सुरक्षा सेवा प्रदाता कंपनी कीहू 360 के अध्यक्ष की शियांडोंग ने कहा, “बिग डाटा एक दोधारी तलवार है। यह एक विशाल कारोबारी अवसर हो सकता है, लेकिन यह जोखिम में भी वृद्धि करता है।”

उन्होंने कहा, “आप स्मार्टफोन से दूर से अपने वाशिंग मशीन और ओवन का संचालन कर सकते हैं। किसी अन्य को हालांकि यदि क्लाउड पर आपकी सूचना में सेंध लगाने में सफलता मिल जाए, तो वे भी आपके वाशिंग मशीन और ओवन को अपने मनोनुकूल तरीके से चला सकता है।”

चीन में हाल के वर्षो में डाटा का विस्फोटक गति से विस्तार हुआ है। वर्ष 2015 में इसका सूचना बाजार 18,000 अरब युआन (करीब 2,760 अरब डॉलर) का हो गया और कुल ई-कॉमर्स ट्रांजेक्शन 20,000 अरब युआन का हुआ।

नेशनल डेवलपमेंट एंड रिफॉर्म कमीशन के उप प्रमुख लिन नियानशियू ने कहा कि चीन का बिग डाटा उद्योग अगले पांच साल तक हर साल 50 फीसदी की गति से विकास करेगा। वर्ष 2020 तक चीन के डाटा उत्पादन का वैश्विक कुल में करीब 20 फीसदी योगदान हो जाएगा।

बाजार के जानकारों ने चेतावनी दे कि अभी डाटा के संग्रहण, भंडारण्, प्रबंधन और उपयोग पर समुचित नियमन और पर्यवेक्षण का अभाव है।

चाइनीज एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग के शिक्षाविद वू हेकुआन ने कहा कि चीन में 16 फीसदी से अधिक वेबसाइट हमले का शिकार बन सकते हैं। उन्होंने कहा, “बिग डाटा हैकरों के निशाने पर है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493