तापसी पन्नू ने बालों को दिए गुलाबी, बैंगनी रंग

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री सनी लियोन के बाद, अब तापसी पन्नू ने भी अपने बाल गुलाबी और बैंगनी रंग से रंगे हैं।

आगामी फिल्म ‘तड़का’ की शूटिंग कर रही अभिनेत्री तापसी ने अपने नए रंगे बालों की तस्वीर साझा की। इसके लिए उन्होंने अपने हेयर स्टाइलिस्ट को भी धन्यवाद दिया।

उन्होंने रविवार को ट्विटर पर लिखा, “कांता। आपने मेरी दुनिया गुलाबी और बैंगनी रंग में रंग दी। धन्यवाद कांता मोटवानी।”

प्रकाश राज द्वारा निर्देशित फिल्म ‘तड़का’ में श्रेया सरन, नाना पाटेकर और अली फजल जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

यह फिल्म मलयालम फिल्म ‘सॉल्ट एन पेपर’ की रीमेक है, जिसके निर्माता-निर्देशक प्रकाश राज थे। उन्होंेने फिल्म में भूमिका भी निभाई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493