चीन में विश्व के प्रथम साल्ट लेक डेटा केंद्र का निर्माण

इस परियोजना को चीनी विज्ञान अकादमी के साल्ट लेक्स इंस्टीट्यूट के तहत पूरा किया जाएगा। इस परियोजना की प्रमुख वांग जियानपिंग ने बताया कि चीन के शिनिंग में इस केंद्र की स्थापना की जाएगी।

इस केंद्र के निर्माण में नौ करोड़ युआन (1.4 करोड़ डॉलर) की लागत आएगी और इसके निर्माण में आठ साल का समय लगेगा।

उन्होंने बताया कि केंद्र के पहले चरण का निर्माण 2016 से 2018 के बीच किया जाएगा, जिसमें साल्ट लेक के डेटा प्रक्रिया में डेटा और क्लाउड कंप्यूटिंग तकनीक का इस्तेमाल होगा।

केंद्र साल्ट लेक पर्यटन के लिए एक वेबसाइट भी शुरू करेगा।

वांग ने कहा, “इस राष्ट्रीय डेटा केंद्र से साल्ट लेक अनुसंधान में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों की नींव रखेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493