चाइना रेलवे कॉरपोरेशन (सीआरसी) ने भीड़ से निपटने के लिए शनिवार को 800 पैसेंजर ट्रेनें बढ़ाई।
एक सप्ताह चला वसंतोत्सव शनिवार को खत्म होने के मद्देनजर, शुक्रवार से ही यात्रियों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई थी। शुक्रवार को ट्रेनों ने 89 लाख फेरे लगाए, जो पिछले साल की तुलना में 5.6 फीसदी अधिक है।
24 जनवरी से शुरू हुए 40 दिवसीय ‘चुनयुन’ के दौरान ट्रेनों द्वारा लगभग 33.2 करोड़ फेरे लगाए जाने की संभावना है। परिवारों का एक दूसरे से मिलने के लिए यह दुनिया का सबसे बड़ा सालाना प्रवास है।
चीन के मौसम विभाग ने कहा कि पूरे चीन में तापमान गिरने और देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश या बर्फबारी की संभावना है।
dharmpath.com dharmpath