आप चुनावी वादे पूरे करने में विफल : भाजपा

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के प्रथम वर्ष को राष्ट्रीय राजधानी के इतिहास में एक काला वर्ष करार दिया और शनिवार को कहा कि दिल्ली सरकार अपने चुनावी वादे पूरे करने में विफल रही और इसने जनता को धोखा दिया है।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने संवाददाताओं से कहा, “दिल्ली के इतिहास में पिछला एक साल एक काला वर्ष साबित हुआ है। दिल्लीवासियों ने पिछले वर्ष आम आदमी पार्टी को राजनीति में बदलाव के लिए ऐतिहासिक जनादेश दिया था, लेकिन यह धोखे का एक वर्ष साबित हुआ।”

उपाध्याय ने कहा कि प्रत्येक दिन एक नया संवैधानिक संकट पैदा कर के दिल्ली सरकार ने विकास और प्रशासनिक कामकाज को बाधित किया है।

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने इस बारे में एक रपट पेश की कि केजरीवाल सरकार किस तरह संवैधानिक संकट पैदा करने की आदी बन गई और इसके कारण विकास व प्रशासनिक कामकाज रुक गए।

गुप्ता ने कहा, “यह वर्ष धोखे का वर्ष साबित हुआ। सरकार ने संवैधानिक झगड़े पैदा कर विकास व प्रशासन को ठप कर दिया।”

उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली भाजपा रविवार को एक विरोध दिवस मनाएगी।

उन्होंने कहा, “कल (रविवार) हम आप सरकार के एक साल पूरा होने पर जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। यह सरकार विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादे पूरे करने में विफल रही है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493