राष्ट्रीय सांख्यिकीय ब्यूरो (एनबीएस) द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, रियल एस्टेट क्षेत्र में निवेश सालाना आधार पर 3.5 प्रतिशत बढ़कर 6110 अरब युआन (959.18 अरब डॉलर) रहा है, जो शुरुआती सात महीनों में दर्ज वृद्धि के मुकाबले 0.8 प्रतिशत अंक कम है।
एनबीएस ने जारी बयान में कहा कि शुरुआती आठ महीनों में रिहायशी आवास क्षेत्र में निवेश पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 2.3 प्रतिशत बढ़ा है। लेकिन यह साल के शुरुआती सात महीनों की तुलना में 0.7 प्रतिशत अंक कम है। इस अवधि में 95.182 करोड़ वर्गमीटर क्षेत्र में नए घरों का निर्माण हुआ है, जो सालाना आधार पर 16.8 प्रतिशत बढ़ा है। इस अवधि में व्यावसायिक घरों की बिक्री सालाना आधार पर 15.3 प्रतिशत बढ़कर 4800 अरब युआन रही है।
कमजोर मांग और अनबिके घरों के अधिशेष की वजह से 2014 में चीन के संपत्ति बाजार में कमजोरी रही। रियल एस्टेट बाजार में यह रुझान 2015 में भी जारी है।
dharmpath.com dharmpath