प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना जिनजियान काउंटी में अंतर-प्रांतीय एक्सप्रेसवे पर तड़के हुई।
प्रशासन का कहना है कि बस सड़क पर फिसल गई, जिसके बाद ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।
घटनास्थल पर ही नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
19 लोगों का अब भी अस्पताल में उपचार चल रहा है, जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस ने जांच के लिए चालकों को हिरासत में ले लिया है।
dharmpath.com dharmpath