चुलबुली गुड्डी मारुति की बड़े पर्दे पर वापसी

मुंबई, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। ‘खिलाड़ी’, ‘चमत्कार’, ‘आशिक आवारा’, ‘शोला और शबनम’ और ‘बीवी नं. 1’ जैसी फिल्मों में अपनी हास्य भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री गुड्डी मारुति नौ साल बाद ‘हम सब उल्लू हैं’ फिल्म से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं।

गुड्डी पिछली बार ‘रहगुजर'(2006) फिल्म में नजर आई थीं।

एक सूत्र ने कहा, “गुड्डी एक ऐसी शक्की महिला की भूमिका में नजर आएंगी, जो कभी अपने पति पर भरोसा नहीं करती है। वह एक गुस्सैल और तुनकमिजाम महिला की भूमिका में हैं, जो हर बात के लिए अपने पति को जिम्मेदार ठहराती है।”

टी. मनवानी आनंद निर्देशित ‘हम सब उल्लू हैं’ में गेवी चहल, वंदना ललवानी, राकेश बेदी और उपासना सिंह हैं।

फिल्म के गाने अल्का याज्ञिनक, कुणाल गांजावाला और जावेद अली ने गाए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493