फेंगयांग शहर में स्थित इस पैगोडा की ऊंचाई 85 मीटर है। शहर के सांस्कृतिक धरोहर एवं पर्यटन ब्यूरो के प्रमुख ली शिली ने कहा कि वर्तमान में यह पूर्व दिशा की ओर 1.82 मीटर झुक गया है। वर्ष 2013 में यह 1.7 मीटर झुका हुआ था।
इस 13 मंजिले पैगोडे का निर्माण करीब 400 साल पहले कराया गया था। यह चीन का ईंट निर्मित सबसे ऊंचा पैगोडा है, जो वर्तमान में भी खड़ा हुआ है।
पैगोडा के संरक्षक ली हैझोऊ ने कहा कि सुरक्षा कारणों से पैगोडा की ऊपरी मंजिलों पर जाने की मनाही है।
dharmpath.com dharmpath