शीआन से अल्माटी के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू

चीन के पश्चिमी हवाई समूह (सीडब्लूएजी) ने बताया कि यह उड़ान हर गुरुवार को दोपहर अल्माटी से रवाना होगी और शानक्सी प्रांत की राजधानी शीआन में 4 बजकर 20 मिनट (बीजिंग समयनुसार) पर पहुंचेगी। उसी दिन यह उड़ान शीआन से शाम 5 बजकर 20 मिनट पर प्रस्थान करेगी और शाम 9 बजकर 40 मिनट पर अल्माटी पहुंचेगी।

बोइंग 737 विमान की इस उड़ान का संचानल कजाकिस्तान की एससीएटी एयरलाइंस कंपनी द्वारा किया जाएगा।

सीडब्लूएजी के सूत्रों ने बताया, यह नया हवाई मार्ग शीआन और अल्माटी को जोड़ेगा। शीआन सिल्क रोड का सबसे प्राचीन प्रारंभिक बिंदु है और अल्माटी मध्य एशिया के सबसे बड़े व्यापारिक केंद्रों में से है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि यह ‘एयर सिल्क रोड’ के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493