चीन में साइकिल पारपथ के लिए ट्रायल शुरू

जियामेन सिटी पब्लिक बाइसिकिल मैनेजमैंट के अनुसार, यह मार्ग एक माह तक चलने वाले ट्रायल के दौरान सार्वजनिक व निजी सभी तरह के दोपहिया वाहनों के लिए सुबह 6.30 बजे से 10.30 बजे तक खुलेगा। इसका उद्देश्य प्रदूषण रहित परिवहन को बढ़ावा देना है।

यह पथ एक घुमावदार पुल की तरह प्रतीत होता है और इसे शहर के बस रैपिड ट्रांजिट (बीआरटी) लेन के नीचे बनाया गया है। साइकिल पथ का सबसे ऊंचा खंड जमीन से पांच मीटर ऊंचा है।

इस मार्ग का निर्माण करने वाली कंपनी ने कहा कि इस मार्ग को बनाते वक्त यह ध्यान रखा गया है कि इस पर 25 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति के साथ 2,023 साइकिल दौड़ सकें। यह शहर के पांच बड़े आवासीय व तीन व्यावसायिक केंद्रों को कवर करता है।

इस मार्ग पर आने के लिए 11 स्थान तय किए गए हैं। यह मार्ग 11 बस स्टेशनों और दो सबवे स्टेशनों को जोड़ेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493