राजस्थान में पूरे जोश के साथ मना गणतंत्र दिवस

जोधपुर, 26 जनवरी (आईएएनएस)। राजस्थान में गुरुवार को 68वां गणतंत्र दिवस समारोह पूरे जोश और उमंग के साथ मनाया गया।

यहां राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल कल्याण सिंह ने उम्मेद स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। स्टेडियम में लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही।

सिंह ने परेड की सलामी ली और गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। दर्शकों ने तालियां बजाकर इन टुकड़ियों की सराहना की।

रुक-रुक कर हो रही बौछारें भी लोगों की भावना और उत्साह को कम नहीं कर सकीं। बड़ी संख्या में लोगों ने समारोह में भाग लिया।

परेड में राजस्थान आर्म्ड कांस्टेबुलरी (आरएसी) के कर्मियों, राजस्थान पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी कैडेटों के अलावा स्कूली बच्चों ने भाग लिया।

परेड के बाद 12,00 से ज्यादा स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने लोक नृत्य का प्रदर्शन किया। पुलिस की डेयरडविल टीम ने मोटरसाइकिल पर कलाबाजी का प्रदर्शन किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और वरिष्ठ राज्य सरकार के अधिकारी भी मौजूद रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493