बीजिंग, 6 मार्च (आईएएनएस)। चीन की प्रतिभूति नियामक आयोग (सीएसआरसी) के नए अध्यक्ष लिउ शियू ने सख्त और व्यापक निगरानी को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता जताई है।
समाचार पत्र पीपुल्स डेली के मुताबिक, बीजिंग में शनिवार को दो सत्रों के दौरान लिउ शियु ने यह घोषणा की।
लिउ ने कहा, “पर्यवेक्षण पर मेरी नीति स्पष्ट है कि कानून के अनुसार ही कार्य करना है। सख्ती और व्यापक निगरानी रखनी है।”
गौरतलब है कि 20 फरवरी को शपथ लेने के बाद यह पहला मौका है जब लिउ ने सार्वजनिक तौर पर बात की है। सीएसआरसी के पूर्व प्रमुख शियाओ गांग पर शेयर बाजार में उथल-पुथल के आरोप लगने के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था।
लिउ ने कहा, “मैं वैध अधिकारों की रक्षा और चीन के कानून के तहत निवेशकों के हित की पूरी कोशिश करूंगा।”
dharmpath.com dharmpath