रविवार को चीन ने भी अपना नववर्ष मनाया। इसीलिए, रविवार को चीनी नववर्ष पर आयोजित एक समारोह के प्रसारण और ‘सुपर बॉल 50’ के मैच के प्रसारण के बीच मुकाबला देखा गया।
चीन के सेंट्रल टीवी लुनर ईयर गाला शो को कई दर्शकों ने देखा और रविवार को ही ब्रोनकोस और पैंथर्स का मुकाबला हुआ।
सीसीटीवी के मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 2016 गाला समारोह ने 69 करोड़ टेलीविजन दर्शकों को आकर्षित किया, जबकि कुल 10.3 करोड़ लोगों ने अन्य टेलीविजन शो देखे।
नेल्सन का दावा है कि कुछ 11.19 करोड़ लोगों ने ‘सुपर बॉल 50’ का मुकाबला देखा।
dharmpath.com dharmpath