चीन में सेवा क्षेत्र में दिसंबर में विस्तार

काइक्सिन चाइना जनरल सर्विसिस पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) दिसंबर महीने में 50.2 पर दर्ज की गई। सूचकांक के 50 से ऊपर रहने का मतलब क्षेत्र में विस्तार और इसके 50 से नीचे रहने का मतलब क्षेत्र में संकुचन होता है।

वित्तीय सूचना सेवा प्रदाता कंपनी मार्किट द्वारा किए गए सर्वेक्षण के मुताबिक, दिसंबर की रीडिंग हालांकि नवंबर के 51.2 से नीचे है। काइक्सिन मीडिया कंपनी लिमिटेड इस सर्वेक्षण की प्रायोजक है।

दिसंबर के आंकड़े के मुताबिक, सेवा क्षेत्र के विस्तार की गति धीमी हुई है।

सेवा क्षेत्र की पीएमआई रीडिंग हालांकि विनिर्माण पीएमआई रीडिंग से बेहतर है। विनिर्माण पीएमआई की रीडिंग दिसंबर में लगातार 10वें महीने 50 से कम 48.2 रही।

अर्थशास्त्रियों के मुताबिक, ये रीडिंग चीन में आर्थिक पुनर्गन के अनुरूप हैं, जिसके तहत सेवा क्षेत्र पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है और औद्योगिक क्षेत्र की जरूरत से अधिक क्षमता घटाई जा रही है।

विनिर्माण और सेवा दोनों ही क्षेत्रों के लिए काइक्सिन चाइना कंपोजिट पीएमआई की रीडिंग दिसंबर में घटकर 49.4 दर्ज की गई, जो नवंबर में 50.5 थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493