त्रिपुरा में बस दुर्घटना में 6 मरे, 15 घायल

अगरतला, 6 जनवरी (आईएएनएस)। त्रिपुरा में बुधवार को एक बस के एक तालाब में गिर जाने से उसमें सवार चार महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए।

त्रिपुरा पुलिस के प्रवक्ता उत्तम भौमिक ने आईएएनएस से कहा, “यात्रियों से खचाखच भरी बस अगरतला से दक्षिणी त्रिपुरा जिले के मुख्यालय बेलोनिया जा रही थी, जिस दौरान अगला पहिया टूटने के कारण बस एक तालाब में गिर गई। छह यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।”

उन्होंने कहा कि घायल 15 यात्रियों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493