भारत ने उत्तर कोरिया के हाइड्रोजन बम परीक्षण पर चिंता जताई (लीड-1)

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया द्वारा हाइड्रोजन बम के परीक्षण पर भारत ने बुधवार को गंभीर चिंता जताई।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने एक सवाल के जवाब में कहा, “हमें उत्तर कोरिया द्वारा आज एक परमाणु परीक्षण करने की खबर मिली है।”

उन्होंने कहा कि दिल्ली उपलब्ध आंकड़ों का आकलन कर रहा है, साथ ही उन दावों का भी जिसके मुताबिक यह परीक्षण थर्मोन्यूक्लियर परीक्षण था।

उत्तर कोरिया ने बुधवार को घोषणा की कि उसने अपने पहले हाइड्रोजन बम का सफलतापूर्वक परीक्षण कर लिया।

स्वरूप ने कहा, “यह गहरी चिंता की बात है कि उत्तर कोरिया ने एक बार फिर इस संबंध में अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं का उल्लंघन किया।”

उन्होंने कहा, “हम उत्तर कोरिया से आग्रह करते हैं कि वह ऐसी किसी भी कार्रवाई से बचे, जिससे क्षेत्र की शांति व स्थिरता पर खतरा हो। पूर्वोत्तर एशिया व हमारे पड़ोसी देश के बीच परमाणु हथियारों को लेकर संपर्क व उसका धड़ल्ले से प्रसार की हमारी चिंता से सभी परिचित हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493