चीन में स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग बढ़ेगा : अधिकारी

राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासन के उपनिदेशक झांग युकिंग ने हाल ही में स्वच्छ ऊर्जा विकास पर हुए एक सम्मेलन में कहा कि चीन में ऊर्जा की खपत अगले पांच साल में सालाना करीब तीन फीसदी की दर से बढ़ेगी, यह वृद्धि दर 2010 से 2014 के बीच 4.3 फीसदी थी।

उन्होंने कहा कि इस वृद्धि दर में अधिक योगदान प्राकृतिक गैस और गैर-जीवाष्म ईंधन जैसी स्वच्छ ऊर्जा का होगा।

पिछले कुछ समय से कोयला की खपत घटने के कारण चीन में ऊर्जा खपत में गिरावट दर्ज की जा रही है।

चाइना नेशनल कोल एसोसिएशन (सीएनसीए) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस साल जनवरी-अक्टूबर अवधि में कोयला की खपत में 4.7 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है।

गत वर्ष कुल प्राथमिक ऊर्जा उपयोग में प्राकृतिक गैस का योगदान 5.7 फीसदी था, जबकि 2020 तक सरकार इसे बढ़ाकर 10 फीसदी करना चाहती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493