भोपाल, 18 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में पत्थर एवं फर्शी खदानों की ई-नीलामी अगले माह दिसंबर में पूरी होगी। कुल 280 खदानों की नीलामी आठ चरणों में पूरी होगी।
भोपाल, 18 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में पत्थर एवं फर्शी खदानों की ई-नीलामी अगले माह दिसंबर में पूरी होगी। कुल 280 खदानों की नीलामी आठ चरणों में पूरी होगी।
खनिज विभाग द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी में बुधवार को बताया गया है कि रेत खदानों की नीलामी के बाद अब पत्थर एवं फर्शी पत्थर खदानों की ई-नीलामी कराई जा रही है। नीलामी प्रक्रिया सात से 16 दिसंबर तक आठ चरणों में पूरी होगी।
खदानों की ई-नीलामी प्रक्रिया से संभावित बोलीदारों को अवगत कराने के लिए प्रशासन अकादमी में बुधवार को प्री-बिड (बोली से पूर्व) बैठक हुई। बैठक में खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा बोलीदारों की शंकाओं का समाधान किया गया, साथ ही उन्हें बताया गया कि बोली से पूर्व उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए प्रतिदिन दो घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath