भोपाल-लखनऊ के बीच गुरुवार से चलेगी स्पेशल ट्रेन

इस गाड़ी में साधारण श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 10, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 03 तथा एस.एल.आर./एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।

पूवोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी संजय यादव ने आईपीएन को बताया कि 01683 भोपाल-लखनऊ जं. विशेष गाड़ी 19 नवम्बर दिन वृहस्पतिवार को भोपाल से 10 बजे प्रस्थान कर बीना से 12 बजे, ललितपुर से 12.46 बजे, झॉसी से 14.10 बजे, उरई से 15.57 बजे, पोखरायां से 17 बजे तथा कानपुर सेन्ट्रल से 19 बजे छूटकर लखनऊ जं. 20.35 बजे पहुॅचेगी।

इसी प्रकार वापसी यात्रा में 01684 लखनऊ जं.-भोपाल विशेष गाड़ी 20 नवम्बर दिन शुक्रवार को लखनऊ जं. से 00.10 बजे प्रस्थान कर कानपुर सेन्ट्रल से 01.45 बजे, पोखरायां से 02.47 बजे, उरई से 3.32 बजे, झांसी से 06.35 बजे, ललितपुर से 07.57 बजे तथा बीना से 09.35 बजे छूटकर भोपाल 11.35 बजे पहुंचेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493