चीन में स्वच्छ ऊर्जा में निवेश करेगा ऐप्पल

इस योजना की घोषणा करते हुए ऐप्पल के सीईओ टिम कुक ने कहा कि इससे 2015 से 2020 तक चीन में दो करोड़ टन ग्रीनहाउस गैसों का प्रदूषण कम होगा, जो एक साल में सड़कों पर चलने वाले लगभग 40 लाख यात्री वाहनों से होने वाले ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के बराबर है।

ऐप्पल के मुताबिक, इन नए जेनरेटर का निर्माण उत्तर, पूर्व और दक्षिण चीन में किया जाएगा, जिससे 2,65,000 चीनी घरों को बिजली प्रदान कराने के लिए अधिक ऊर्जा का उत्पादन होगा।

कंपनी ने चीन के सिचुआन प्रांत में सौर ऊर्जा प्रतिष्ठानों का निर्माण कार्य पहले ही पूरा कर लिया है। कंपनी की अमेरिका से बाहर यह पहली परियोजना है।

कुक ने कहा, “हमारे दौर में जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है और इस दिशा में काम करने का वक्त है।”

ऐप्पल ने कहा कि वह स्वच्छ ऊर्जा प्राप्त करने के लिए अपने चीनी आपूर्तिकर्ताओं के साथ बेहतर कार्यप्रणालियों को साझा करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493