फ्रांस में बस-लॉरी की टक्कर, 42 मरे

‘सीएनएन’ की रपट के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया, “इस बस में वरिष्ठ नागरिक सवार थे। हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जबकि तीन लोग सुरक्षित हैं।”

उन्होंने बताया कि टक्कर बॉडरेक्स के पास पेसगिन के डी17 राजमार्ग पर हुई।

सरकारी समाचार चैनल ‘बीएफएमटीवी’ के मुताबिक, टक्कर राजमार्ग पर हुई। यह इतनी जोरदार थी कि जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में मरने वालों में लॉरी का चालक भी शामिल है।

समाचार चैनल के मुताबिक, बस में पेंशनभोगी वरिष्ठ नागरिक सवार थे, जो कुछ ही समय पहले पास के शहर पेतित-पैलेस-एट-कॉर्नेम्स से निकले थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493