चीन में स्वच्छ वायु के लिए स्वच्छ कोयले के प्रयोग को बढ़ावा

बीजिंग, 11 मार्च (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन के पर्यावरण संरक्षण मंत्री चेन जिनिंग ने शुक्रवार को कहा कि देश में कोयले का स्वच्छ उपयोग वायु प्रदूषण के नियंत्रण को बढ़ावा दे रहा है।

बीजिंग, 11 मार्च (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन के पर्यावरण संरक्षण मंत्री चेन जिनिंग ने शुक्रवार को कहा कि देश में कोयले का स्वच्छ उपयोग वायु प्रदूषण के नियंत्रण को बढ़ावा दे रहा है।

वार्षिक संसदीय सत्र के संवाददाता सम्मेलन के दौरान चेन ने बताया, “चीन की वायु गुणवत्ता मुख्य रूप से हमारी ऊर्जा संरचना और कोयले की खपत से प्रभावित हो रही है।”

चेन ने कहा कि चीन ऊर्जा संरचना को समायोजित करने की प्रतिबद्धता रखता है, जिसका उदाहरण 13वीं पंचवर्षीय योजना (2016-2020) मसौदा है।

चीन कोयला आधारित बिजली संयंत्रों के लिए कोयले के स्वच्छ प्रयोग और कम उत्सर्जन वाली सुविधाओं को बढ़ावा दे रहा है।

चेन ने कहा, यह एक क्रांतिकारी प्रयास है जो कोयले की अस्वच्छता वाली धारणा को पलटता है, और धुंध पर अंकुश लगाने वाले सकारात्मक प्रयासों को प्रभावित करता है।

पर्यावरण पर कोयला उत्सर्जन के बारे में चेन ने बताया कि अधिक मात्रा में कोयले के उत्सर्जन की वजह से पिछले साल सर्दियों में लोगों को भारी धुंध का सामना करना पड़ा था। सरकार को इस पर अंकुश लगाने के लिए अधिक प्रयास करने चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493