यह नई प्रजाति लिप्टोलैलैक्स टेंगचोजेनेसिस पश्चिमी युन्नान के ग्वालीगोंग नेशनल नेचर रिजर्व के टेंगचांग हिस्से से मिली है।
इस प्रजाति की खोज संयुक्त रूप से हांगकांग के कदूरी फार्म एंड बोटैनिक गार्डेन(केएफबीजी) और कुनमिंग इंस्टीट्यूट ऑफ जूलॉजी के वैज्ञानिकों ने की है। यह क्षेत्रीय शोध अप्रैल 2014 से शुरू हुआ था, जो कि अब तक जारी है।
विशेषज्ञ यांग जियानहुआन कहते हैं, यह नया मेंढक अपने समकक्षों से विभिन्न लक्षणों से अलग है। इसका आकार 2-3 सेंटीमीटर का है। आम मेढ़कों से अलग इनका निवास पहाड़ों के नदी और नाले हैं।
ग्वालीगोंग पहाड़ हमेशा से ही सरीसृप विज्ञान के क्षेत्र में वैश्विक शोधार्थियों की रुचि का क्षेत्र रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath