चेन्नई, 11 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री मैडोना सेबस्टियन का कहना है कि वह वैसे तो विषयवस्तु आधारित फिल्मों का हिस्सा बनने को प्राथमिकता देती हैं, लेकिन मसाला फिल्मों को भी न नहीं कह सकती।
मैडोना ने आईएएनएस को बताया, “मैं ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनना पसंद करती हूं, जिनमें मैं सिर्फ नाममात्र के लिए न हूं बल्कि जिनमें मेरे करने के लिए कोई दमदार भूमिका हो। मैं अदाकारी करना व भाव-भंगिमाएं दिखाना पसंद करती हूं। व्यावसायिक फिल्मों में हालांकि इसकी गुंजाइश नहीं रहती। मैं मसाला फिल्मों में काम करने से मना नहीं कर सकती।”
उन्होंने कहा कि वह स्टार की मौजूदगी वाली फिल्म में काम करने से भी इनकार नहीं कर सकती।
मैडोना ने कहा, “इन मसाला फिल्मों में आपको स्टार के साथ काम करने को मिलता है। मैं उनके साथ काम करने से मना कैसे कर सकती हूं? मेरी तमिल की हालिया रिलीज फिल्म ‘कदहलुम कढहंडू पोगुम’ में विजय सेतुपति हैं, जिनकी मैं प्रशंसक हूं। मैं उनके साथ काम करने का मौका नहीं गंवा सकती थी।”
dharmpath.com dharmpath