बीजिंग, 13 अगस्त (आईएएनएस)। चीन के तियानजीन में रासायनिक पदार्थो के एक गोदाम में श्रृंखलाबद्ध विस्फोट में सैकड़ों कारें जलकर खाक हो गईं, जबकि 44 लोग मारे गए और 500 से अधिक लोग घायल हो गए।
चाइना डेली की एक रपट के मुताबिक, गोदाम में कतारों में लगी कारें जलकर खाक हो गईं।
तस्वीरों में एक बड़े क्षेत्र में पार्क की गई कारें दिख रही हैं, जो पूरी तरह जल चुकी हैं।
उल्लेखनीय है कि बुधवार रात गोदाम में विस्फोट के बाद आग लगी थी।
dharmpath.com dharmpath