नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थाई समिति के द्वैमासिक सत्र में चीनी सांसदों द्वारा पारित संशोधित आबादी एवं परिवार नियोजन कानून के मुताबिक, “सरकार एक दंपति को दो बच्चे पैदा करने की मंजूरी देती है।”
यह संशोधित कानून एक जनवरी 2016 से प्रभावी होगा।
यह संशोधन अक्टूबर में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की केंद्रीय समिति द्वारा दशकों पुरानी एक दंपति, एक संतान की नीति को समाप्त करने की घोषणा के बाद किया गया है, ताकि देश में जनसंख्या वृद्धि को स्थिर रखा जाए और बुजुर्ग होती आबादी के बोझ को कम किया जा सके।
सिंघुआ विश्वविद्यालय के सार्वजनिक प्रशासन के प्रोफेसर वांग मिंग ने कहा, “इस बदलाव से लोगों का नजरिया बच्चे पैदा करने की तरफ नियंत्रण से हटकर प्रोत्साहन की ओर बढ़ेगा।”
नए कानून के मुताबिक, महिलाओं को पहले और दूसरे बच्चे के दौरान भी अतिरिक्त मातृत्व अवकाश मिलेगा। अभिभावकों को अन्य लाभ भी पहले और दूसरे, दोनों बच्चों के दौरान मिलेंगे।
dharmpath.com dharmpath