मुंबई, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी ने अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की तारीफ करते हुए कहा कि वह बिना किसी फूहड़ता के भी बेहतरीन तरीके से ग्लैमर का प्रदर्शन करती हैं।
शबाना ने माधुरी की तारीफ में यह बात उनकी 1990 के दशक की फिल्म ‘बेटा’ के गीत ‘धक-धक’ में उनके नृत्य को देखने के बाद कही।
दिग्गज अभिनेत्री ने ट्वीट कर कहा, “एक बार फिर ‘धक-धक’ देखा। माधुरी ने नृत्य का एक-एक स्टेप बिना किसी फूहड़ता के बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत किया।”
शबाना को राम माधवानी निर्देशित फिल्म ‘नीरजा’ में अभिनेत्री सोनम कपूर की मां के किरदार में देखा जाएगा, जो दिवंगत एयरहोस्टेस नीरजा भनोट की बॉयोपिक है।
dharmpath.com dharmpath