चीन में 22वां शांगहाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह शुरू

बीजिंग, 16 जून (आईएएनएस)। 22वें शांगहाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह का शुभारंभ शांगहाई ग्रैंड थियेटर में हुआ। इसमें देसी विदेशी फिल्म जगतों के प्रतिनिधियों, जिन जुए पुरस्कार की अंतर्राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्यों, फिल्म क्रू सदस्यों, विभिन्न जगतों के मेहमानों ने इसमें भाग लिया।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के शांगहाई शहर की कमेटी के सचिव ली छांग ने 15 जून को उद्घाटन समारोह में भाग लिया। चीनी राष्ट्रीय फिल्म ब्यूरो के अध्यक्ष वांग श्याओ ह्वी ने 22वां शांगहाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह उद्घाटित होने की घोषणा की। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के प्रचार-प्रसार मंत्रालय के उपमंत्री, चाइना मीडिया ग्रुप के अध्यक्ष शन हाई शोंग और शांगहाई शहर के मेयर ने भाषण दिया।

शेन हाई शोंग ने भाषण देते हुए कहा कि शांगहाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह ने फिल्म के प्रदर्शन और आदान-प्रदान के मंच की स्थापना की। वर्तमान फिल्म समारोह समय के सार को आकर्षित करेगा, और अधिक आकर्षक एशियाई फिल्म उपलब्धियों का प्रदर्शन करेगा।

उन्होंने कहा, “हम ‘बेल्ट एंड रोड’ के दोस्त सर्कल का विस्तार करेंगे, एशियाई देशों में फिल्म निमार्ताओं और फिल्म संस्कृतियों के आपसी संबंधों और आपसी सीखने को बढ़ावा देंगे, और अच्छी तरह सभ्यता की सुंदरता का प्रचार-प्रसार करेंगे।”

वर्तमान फिल्म समारोह में विश्व के 112 देशों और क्षेत्रों के 3964 फिल्मों ने अपना नाम दर्ज कराया। शांगहाई के 47 फिल्म थियेटरों में 5 सौ से अधिक देसी विदेशी फिल्में दिखाई जाएंगी।

(साभार : चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493