चीन में 30 फुटबाल स्कूल खोलेंगे रोनाल्डो

साओ पाउलो (ब्राजील), 29 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्राजील के स्टार फुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डो ने सोमवार को घोषणा की कि वह चीन में 30 फुटबाल स्कूल खोलेंगे और खास तरीकों से युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करेंगे।

साओ पाउलो में अपने फुटबाल स्कूल चैम्पियंस की शुरुआत करते हुए महान खिलाड़ी रोनाल्डो ने यह बात कही। रोनाल्डो ने चीन में बढ़ते फुटबाल बाजार को लेकर आशा और विश्वास जाहिर किया।

रोनाल्डो ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके प्रयासों से चीन में फुटबाल का स्तर ऊंचा होगा।

चीन में इन दिनों फुटबाल पर खूब निवेश हो रहा है। जर्मन ट्रांसफर मार्केट द्वारा जारी आंकडों के मुताबिक, चीनी सुपर लीग ने 2014-15 सत्र में खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 10.8 करोड़ यूरो खर्च किए।

चीनी सुपर लीग सिर्फ 20 साल पुराना है लेकिन ट्रांसफर के दौरान खिलाड़ियों की खरीद के लिए पैसे खर्च करने के मामले में वह इंग्लिश प्रीमियर लीग के बाद दूसरे स्थान पर है।

बीते सप्ताह चीनी सुपर लीग ने 2016 से 2020 तक के लिए अपने प्रसारण अधिकार आठ अरब यूआन में बेचे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493