बिहार में धूप, उमस बढ़ी

पटना, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में मंगलवार सुबह से ही तेज धूप है। तेज धूप होने और वातावरण में नमी बढ़ने के कारण उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम में कोई खास फेरबदल नहीं होने की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है।

बिहार के अन्य शहरों में गया का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस और भागलपुर का 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री, गया का 34 डिग्री और भागलपुर का 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493