जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ क्वालिटी सुपरविजन, इंस्पेक्शन एंड क्वारंटाइन ने ऑनलाइन जारी एक बयान में कहा कि कंपनी अपने मॉडल एकुअस को वापस लेगी, जिसका निर्माण 10 जुलाई 2011 से लेकर 12 जून 2012 के बीच हुआ है। साथ ही कंपनी आयातित रोहेंस सेडान कारों को भी वापस लेगी, जिनका निर्माण एक अगस्त 2011 से 30 अप्रैल 2012 के बीच हुआ है।
इन वाहनों के वाइपर में खामियां हैं, जिससे चालक को परेशानी हो सकती है और सुरक्षा संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
वापस ली गई कारों को कंपनी ठीक करेगी और गड़बड़ी वाले पुर्जो को मुफ्त में बदलेगी।
हुंड्यी मोटर ग्रुप (चाइना) लिमिटेड, दक्षिण कोरिया की हुंड्यी मोटर ग्रुप की एक सहायक कंपनी है।
dharmpath.com dharmpath