कई ट्रेनों मंे लगेंगे अतिरिक्त कोच

पूर्वोत्तर रेवले के मुख्य जनसंर्पक अधिकारी संजय यादव ने बताया कि 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में 26 एवं 27 मार्च को गोरखपुर से शयनयान श्रेणी का एक कोच लगेंगे।

इसी तरह 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस में 27, 28 एवं 29 मार्च को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शयनयान श्रेणी का एक कोच, 15048 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस में 25 एवं 27 मार्च को गोरखपुर से शयनयान श्रेणी का एक कोच और 15047 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस में 26 एवं 28 मार्च को कोलकाता से शयनयान श्रेणी का एक कोच लगेगा।

वहीं 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस में 26 मार्च को गोरखपुर से शयनयान श्रेणी का एक कोच, 15049 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस में 27 मार्च को कोलकाता से शयनयान श्रेणी का एक कोच, 05115 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी में 30 मार्च को छपरा से शयनयान श्रेणी का एक एवं साधारण श्रेणी का दो कोच और 05116 आनंद विहार टर्मिनस (दिल्ली)-छपरा विशेष गाड़ी में 31 मार्च को आनंद विहार टर्मिनस से शयनयान श्रेणी का एक व साधारण श्रेणी के दो कोच लगेंगे।

उन्होंने बताया कि 02597 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (मुंबई) विशेष गाड़ी में 26 मार्च, 2016 को गोरखपुर से शयनयान श्रेणी का एक कोच, 02598 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (मुंबई-गोरखपुर विशेष गाड़ी में 27 मार्च को छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (मुंबई) से शयनयान श्रेणी का एक कोच लगेगा।

मुख्य जनसंर्पक अधिकारी ने बताया कि 02533 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी में 31 मार्च को गोरखपुर से शयनयान श्रेणी एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक-एक कोच, 02533 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी में 31 मार्च को गोरखपुर से शयनयान श्रेणी का दो, साधारण श्रेणी का दो एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक कोच लगेगा।

उन्होंने बताया कि 02534 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी में 26 मार्च एवं 02 अप्रैल को बांद्रा टर्मिनस से शयनयान श्रेणी एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक-एक कोच, 02534 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी में 2 अप्रैल को बांद्रा टर्मिनस से शयनयान श्रेणी का दो, साधारण श्रेणी का दो एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक कोच लगेगा।

इसी तरह 12531 गोरखपुर-लखनऊ जं. इंटरसिटी एक्सप्रेस में 27 मार्च को गोरखपुर से वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी एवं साधारण कुर्सीयान का एक-एक कोच, 12532 लखनऊ जं.-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में 27 मार्च को लखनऊ जं. से वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी एवं साधारण कुर्सीयान का एक-एक कोच लगेगा।

यादव ने बताया कि 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज चौरीचौरा एक्सप्रेस में 27 मार्च को गोरखपुर से शयनयान श्रेणी का एक कोच, 15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर चौरीचौरा एक्सप्रेस में 28 मार्च को कानपुर अनवरगंज से शयनयान श्रेणी का एक कोच, 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस में 25 एवं 27 मार्च को छपरा से शयनयान श्रेणी का एक कोच, 15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस में 26 एवं 28 मार्च को दुर्ग से शयनयान श्रेणी का एक कोच लगेगा।

इसी प्रकार 12581 मंडुवाडीह-नई दिल्ली एक्सप्रेस में 25, 27 एवं 28 मार्च को मंडुवाडीह से शयनयान श्रेणी का एक कोच, 12582 नई दिल्ली-मंडुवाडीह एक्सप्रेस में 26, 28 एवं 29 मार्च को नई दिल्ली से शयनयान श्रेणी का एक कोच, 12581 मंडुवाडीह-नई दिल्ली एक्सप्रेस में 26 मार्च, को मंडुवाडीह से शयनयान श्रेणी एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक-एक कोच लगेगा।

मुख्य जनसंर्पक अधिकारी के मुताबिक, 12582 नई दिल्ली-मंडुवाडीह एक्सप्रेस में 27 मार्च, 2016 को नई दिल्ली से शयनयान श्रेणी एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक-एक कोच, 15115 छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस में 26 मार्च, 2016 को छपरा से शयनयान श्रेणी का एक कोच, 15116 दिल्ली-छपरा विशेष गाड़ी में 27 मार्च को आनंद विहार टर्मिनस से शयनयान श्रेणी का एक कोच, 15008 लखनऊ-वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस में 27 मार्च को गोरखपुर से शयनयान श्रेणी का एक कोच, 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ सिटी कृषक एक्सप्रेस में 28 मार्च को वाराणसी सिटी से शयनयान श्रेणी का एक कोच लगेगा।

उन्होंने बताया कि 02537 गोरखपुर-बादशाहनगर विशेष गाड़ी में 27 से 30 मार्च को गोरखपुर से साधारण द्वितीय श्रेणी एवं कुर्सीयान श्रेणी का एक-एक कोच, 02538 बादशाहनगर-गोरखपुर विशेष गाड़ी में 27 से 30 मार्च को बादशाहनगर से साधारण द्वितीय श्रेणी एवं कुर्सीयान श्रेणी का एक-एक कोच, 12530 लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में 25, 28 एवं 30 मार्च को लखनऊ से साधारण श्रेणी के दो कोच लगेंगे।

इसी तरह 12529 पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस में 28 एवं 30 मार्च को पाटलिपुत्र से साधारण श्रेणी के दो कोच लगेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493