वांग ने रूसी उप-प्रधानमंत्री दिमित्री रोगोजिन के साथ चीनी और रूसी सरकार प्रमुखों की नियमित बैठक के एक सत्र के दौरान यह टिप्पणी की।
वांग ने कहा कि चीनी और रूसी राष्ट्रपतियों द्वारा व्यक्तिगत रूप से प्रोत्साहित किए गए द्विपक्षीय संबंधों के तहत हाल के वर्षों में दोनों देश निरंतर उच्च स्तर के आदान-प्रदान और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के गवाह बने हैं।
वहीं, इस मौके पर रोगोजिन ने कहा कि रूस ने इस साझेदारी के विकास पर काफी बातें की हैं और विदेशी नीतियों के निर्माण के दौरान रूस-चीन संबंधों को बढ़ाने को प्राथमिकता दी है।
उन्होंने कहा कि चीन और रूस के शीर्ष नेताओं ने 2016 में पांच बार मुलाकात की और जल्द ही दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण उच्च स्तर के आदान-प्रदान किए जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath