नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी समीर वर्मा ने गुरुवार को खेले गए इंडिया ओपन के दूसरे दौर के मुकाबले में जीत हासिल करते हुए पुरुष एकल वर्ग भारतीय चुनौती को बरकरार रखा है।
हालांकि, किदांबी श्रीकांत और सौरव वर्मा को गुरुवार को ही खेले गए दूसरे दौर के मैचों में हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।
समीर ने हांगकांग के हु युन को 40 मिनट तक चले मुकाबले में 21-17, 21-15 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
श्रीकांत को चौथी विश्व वरीयता प्राप्त डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन ने सीधे गेमों में 7-21 12-21 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया, वहीं पुरुष एकल वर्ग में हांगकांग के छठी वरीय एनजी का लोंग अंगस ने सौरव को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-19, 14-21, 22-20 से हरा दिया।
इससे पहले, बी. साई प्रणीत को भी चीनी ताइपे के सातवीं वरीय चोउ तिएन चेन ने 21-14, 21-16 से मात देकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया था।
dharmpath.com dharmpath