रूस की विमान निर्माता कंपनी युनाइटेड एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन (यूएसी) के अध्यक्ष यूरी स्लाईयूसर ने यहां ‘एविएशन एक्सपो चाइना 2015’ के दौरान बुधवार को कहा कि विमानों के तकनीकी मापदंडों पर मार्च 2016 में विचार किया जाएगा।
ये विमान चीन के पहले बड़े यात्री विमान सी919 के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं करेंगे, क्योंकि ये दोनों मॉडल यात्रियों की क्षमता व दूरी के हिसाब से अलग हैं।
उन्होंने कहा कि दोनों ही पक्ष शेनझेन में विमानों के विभिन्न हिस्सों का उत्पादन कर रहे हैं और रूस, चीन में बिक्री बाद की सेवा और प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना की योजना बना रहा है।
मई में हुए समझौते के मुताबिक, चीन और रूस सुखोई से जेट विमानों को लीज पर लेना शुरू कर देंगे और चीन में सुखोई के एसएसजे-100 विमानों की बिक्री को मंजूरी दी जाएगी।
रूस की कंपनी अगले तीन साल में चीन और दक्षिण-पूर्व एशिया में 100 विमानों को बेचने की योजना बना रही है।
dharmpath.com dharmpath