सहायक कलाकार महत्वपूर्ण हैं : इमरान

मुंबई, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। फिल्म ‘देली बेली’ के अभिनेता इमरान खान का कहना है कि सभी फिल्मों में सहायक कलाकार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी ‘कट्टी बट्टी’ के गेविन मेथलाका और अन्य कलाकारों के साथ काम करने के अनुभव के बारे में इमरान ने कहा, “सभी फिल्मों में हमेशा सहायक कलाकार की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। ‘कट्टी बट्टी’ में मुझे सभी पसंद हैं और सभी अच्छे दोस्त बन गए हैं।”

गेविन खुद को चुब्बी कहलाना पसंद करते हैं, फिल्म में उन्होंने इमरान के दोस्त की भूमिका निभाई है।

गेविन ने बताया कि प्रोडक्शन हाउस द्वारा उन्हें ऑडिशन के लिए कई बार बुलाया गया।

गेविन ने आईएएनएस से कहा, “मैंने इसे कई बार नजरअंदाज किया गया, क्योंकि मैं छुट्टियों में घर गया था, लेकिन नजरअंदाज करने की भी एक सीमा होती है।”

उन्होंने बताया, “कई बार बुलाने के बाद मैं निखिल सर के प्रोडक्शन हाउस पर गया। वे मुझसे मिलना चाहते थे। कहानी सुनाने के बाद वे जानना चाहते थे कि मुझे इसमें दिलचस्पी है या नहीं। यदि है तो मैं इसे स्वीकार कर लूं। इस तरह मैं इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म का हिस्सा बन गया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493