चीन, रूस ने आपसी सहयोग बढ़ाने पर प्रतिबद्धता जताई

चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग की अपने रूसी समकक्ष दमित्री मेदवेदेव से हुई मुलाकात के बाद दोनों देशों ने कई मुद्दों पर आपसी सहमति जताकर अपने रिश्तों को एक नया आयाम देने की प्रतिबद्धता जताई।

चीन के प्रधानमंत्री ली ने मेदवेदेव के साथ मुलाकात के दौरान कहा कि एक-दूसरे के सबसे बड़े पड़ोसी चीन और रूस के बीच पारस्परिक समन्वय और व्यापक सामरिक साझेदारी है। दोनों देशों के आपसी संबंध निरंतर स्थिर बने हुए हैं और इनमें मजबूत प्रगति हुई है।

ली चीन-रूस के प्रधानमंत्रियों की 21वीं नियमित बैठक में भाग लेने की लिए रविवार को यहां पहुंचे। वह रूस की आधिकारिक यात्रा पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493