दिल्ली में लगी भयानक आग में 150 दुकानें खाक

नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली में सोमवार देर रात बड़े पैमाने पर लगी आग में 150 दुकानें जलकर खाक हो गईं। अधिकांश दुकानें ऊनी कपड़ों की थीं।

एक दमकल अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि आग जामा मस्जिद क्षेत्र के सामने नेपाली ऊनी बाजार में लगी।

अधिकारी के मुताबिक, “आग लगने की सूचना देर रात 1.10 बजे मिली, जिसके बाद फौरन 14 दमकल वाहनों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।”

आग को नियंत्रित करने में तीन घंटे लग गए।

इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

वहीं, उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके के पास स्थित एक झुग्गी बस्ती में सोमवार शाम ऐसी ही एक घटना में करीब 300 घर जल गए।

पिछले सप्ताह पूर्वी दिल्ली के मोहन पार्क क्षेत्र के एक आवासीय परिसर की पार्किं ग में लगी आग में तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 14 अन्य घायल हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493