ये आंकड़े साल 2015 की तुलना में 10.2 फीसदी अधिक हैं। 13 फरवरी को यात्रियों की संख्या सर्वाधिक रही, जिस दिन लोग एक सप्ताह लंबे चंद्र नववर्ष की छुट्टियां बिताकर काम पर लौटे थे।
चीन का नववर्ष इस साल आठ फरवरी से शुरू हुआ, जबकि सार्वजनिक छुट्टियां सात से 13 फरवरी के बीच थीं। इसे दुनिया का सबसे बड़ा सालाना प्रवास करार दिया जाता है। इस साल की 40 दिवसीय छुट्टी यात्रा अवधि (चुनयुन) 24 जनवरी से शुरू हुई थी।
अधिकांश चुनयुन यात्री कॉलेज छात्र होते हैं और लोग घर लौटते हैं।
dharmpath.com dharmpath