केरल : आईयूएमएल ने सबसे पहले की उम्मीदवारों की घोषणा

मल्लपुरम (केरल), 3 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) जोकि सत्ताधारी कांग्रेसनीत गठबंधन की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है, ने गुरुवार को केरल विधानसभा चुनावों के लिए 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

आईयूएमएल इस बार भी पिछली बार 2011 के विधानसभा चुनावों की तरह 24 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

राज्य के उद्योग मंत्री पी.के. कुनहालीकुट्टी ने बताया, “इस सूची में राज्य के सभी पांच मंत्री शामिल हैं, कुछ नए चेहरे भी हैं और बाकी वर्तमान विधायक हैं। बाकी चार सीटों की सूची भी जल्द जारी कर दी जाएगी।”

उन्होंने बताया कि जिन पांच वर्तमान विधायकों को टिकट नहीं दिया गया है, उन्हें संगठन में जगह दी जाएगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493