‘चीन-वियतनाम सैन्य संबंधों को मिले बढ़ावा’

चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के जनरल स्टाफ के उप प्रमुख सुन जियांगुओ ने यहां वियतनाम के उप रक्षा मंत्री ग्युयेन ची विन्ह के साथ दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों के बीच आठवें रक्षा एवं सुरक्षा सम्मेलन की सह-अध्यक्षता के दौरान यह बात कही।

सुन ने कहा कि इस दिशा में भविष्य में द्विपक्षीय सहयोग को लेकर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव ग्युयेन फू त्रोंग के बीच अप्रैल में उस वक्त सहमति बनी थी, जब त्रोंग चीन के दौरे पर आए थे।

उन्होंने कहा कि चीन दोनों देशों की सेना के बीच संबंधों को बहुत महत्व देता है और दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को बढ़ावा देने और दोनों देशों के लोगों के साझा लाभ तथा क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता के लिए साथ मिलकर वियतनाम के साथ काम करने को लेकर तैयार है।

वहीं, विन्ह ने कहा कि वियतनाम और चीन एक-दूसरे के अच्छे पड़ोसी हैं। वियतनाम, चीन के साथ संबंधों को वरीयता देता है और दोनों देशों के नेताओं द्वारा द्विपक्षीय संबंधों को नए आयाम देने के लिए तैयार दिशा-निर्देशों को अमल में लाने के लिए तैयार है।

विन्ह ने कहा कि दोनों पक्ष आपसी राजनीतिक विश्वास को बढ़ावा देने, एकजुटता एवं मित्रता को मजबूत करने और दोनों देशों के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए व्यावहारिक सहयोग तथा दोनों पक्षों के आम लोगों के हितों का संवर्धन करते रहेंगे।

सम्मेलन के दौरान दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों, द्विपक्षीय संबंधों और साझा चिंता से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493