बिहार : भूमि विवाद में मां-बेटी की गोली मारकर हत्या

बक्सर, 11 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के बक्सर जिले के सिकरौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को कथित तौर पर भूमि विवाद में बदमाशों ने एक महिला और उसकी दो वर्षीय पुत्री की गोली मारकर हत्या कर दी।

बक्सर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी आर. क़े गुप्ता ने बताया कि बाबूगंज इंगलिश गांव निवासी मनोज सिंह जब अपने घर पर नहीं थे, तब बदमाशों ने उनके घर में घुसकर उनकी पत्नी मीना देवी और उनकी दो वर्षीय पुत्री दीता कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि मनोज की पड़ेास के ही एक परिवार से लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा है।

गुप्ता ने बताया कि मनोज के बयान के आधार पर सिकरौल थाने में हत्या की एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसमें कुंती देवी, उमाशंकर और सरोज सिंह को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493